उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से लौट रहे हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 4 अज्ञात बदमाशों ने 14 गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जिसके कारण भारी तनाव फैल गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि गायक के समर्थकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।