Samsung Galaxy Z Fold 8 में 5.5 इंच की आउटर स्क्रीन और 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले है, जिसका 'पासपोर्ट शेप' डिजाइन इसे अन्य फोल्डेबल फोन से अलग बनाता है।
फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और 12GB रैम दी गई है, जो इसे बेहद स्मूथ बनाता है, हालांकि कैमरा इस्तेमाल और चार्जिंग के दौरान हल्का हीटिंग इशू देखा गया है।
इसमें 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, लेकिन कुछ ऐप्स जैसे पेटीएम का अनुभव आउटर स्क्रीन पर पूरी तरह ऑप्टिमाइज्ड नहीं है।