
यूपी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमिशन ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 17,735 असिस्टेंट टीचर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है और परीक्षा 23-24 दिसंबर को आयोजित होगी।
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ टीचिंग क्वालिफिकेशन और टीईटी पास होना अनिवार्य है।