एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर गुरुवार 6 अगस्त को बाजार में लिस्ट हुए और पहले ही दिन निवेशकों को प्रति शेयर 199 रुपये का मुनाफा हुआ है।
कंपनी के शेयर NSE पर 22.35% के उछाल के साथ 520 रुपये पर लिस्ट हुए और अंत में 20% के अपर सर्किट के साथ 624 रुपये पर बंद हुए।
290 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 200.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें रिटेल निवेशकों का कोटा 218.25 गुना भरा था।