
जेईई एडवांस्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2022 से 2026 के बीच देश के आईआईटी में कुल सीटों की क्षमता बढ़कर 18,826 हो गई है।
इन चार वर्षों में नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और महिला सुपरन्यूमरेरी सीटों के कारण कुल 2,228 नई सीटें जुड़ी हैं।
आईआईटी में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाई गई फीमेल सुपरन्यूमरेरी सीटों की संख्या में 141 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।