
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को मेडिकल कारणों से संसद के अंदर काला चश्मा पहनने की अनुमति मिल गई है, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें तेज रोशनी में परेशानी के कारण इसकी सलाह दी है।
36 वर्षीय बालेन शाह ने काठमांडू के बीरेंद्र मिलिट्री हॉस्पिटल में आंखों की जांच कराई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मेडिकल रिपोर्ट फेडरल पार्लियामेंट सेक्रेटेरिएट को सौंपी थी।
संसद में चश्मा पहनने का मुद्दा चर्चा में था, लेकिन अब मेडिकल छूट मिलने के बाद पीएम 26 अगस्त को पहली बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सवाल-जवाब सत्र में सांसदों के सवालों का जवाब देंगे।