
मेटा ने ऑस्ट्रेलिया के नए कानून का पालन करते हुए दिसंबर से जून के बीच फेसबुक और इंस्टाग्राम से 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के करीब 7 लाख संदिग्ध अकाउंट्स डिलीट किए हैं।
कंपनी ने 4,62,000 इंस्टाग्राम और 2,92,000 फेसबुक अकाउंट्स को डिएक्टिवेट किया है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में 10 दिसंबर से बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।
मेटा अब एआई का उपयोग करके कम उम्र के यूजर्स की पहचान कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने पर ऑस्ट्रेलिया में कंपनियों पर 9.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।