
केरल में केवाईसी अपडेट करने के फर्जी लिंक के जरिए बैंक खाते से पैसे कटने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने फैसला सुनाया है।
शिकायतकर्ता की फिक्स्ड डिपॉजिट से चार ट्रांजैक्शन में 3.28 लाख रुपये निकले थे, जिसमें से बैंक ने आंतरिक लोकपाल के बाद कुछ रकम लौटाई थी।
उपभोक्ता आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक को शेष 99,874 रुपये, 25 हजार रुपये मुआवजा और मुकदमे का खर्च मिलाकर कुल 1.35 लाख रुपये चुकाने का आदेश दिया।