
रक्षा मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 405 सैन्य वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची मंगलवार को जारी की है।
इन 405 वस्तुओं का अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है, जिन्हें अब तक विदेशों से आयात किया जाता रहा है।
यह पहल रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को गति देने के लिए की गई है ताकि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सैन्य सामान देश के भीतर ही तैयार किए जा सकें।