
विंडहोक में खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 163 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर केवल 145 रन ही बना सकी।
नामीबिया के लिए जान फ्राइलिंक ने 60 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिथ ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।