सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में 8 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे गौतम अडानी की नेटवर्थ में 9.5 अरब डॉलर की कमी आई है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अडानी की कुल नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर रह गई है, हालांकि वे अभी भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 8% गिरे, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी 32.2 करोड़ डॉलर की गिरावट देखी गई।