सुनीता आहूजा ने अभिनेता गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका को वापस ले लिया है और वह बुधवार को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा व वकील के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची थीं.
सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी.
तलाक केस वापस लेने पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब केस वापस ही लेना था तो इसे कोर्ट ले जाकर तमाशा क्यों बनाया गया.