
रणजी ट्रॉफी के मैच में उत्तर प्रदेश की पहली पारी 202 रनों पर सिमट गई, जिसमें रिंकू सिंह ने नाबाद 118 रनों की शानदार पारी खेली।
यह रणजी ट्रॉफी में रिंकू का लगातार दूसरा शतक है, जबकि यूपी के अन्य आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
गोवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश कासंवार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए और दिन का खेल खत्म होने तक गोवा ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं।