
नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन के कारण चमेलिया नदी पर एक झील बन गई है, जो भारतीय सीमा से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह झील महाकाली नदी में मिलती है, जिससे पिथौरागढ़ से चंपावत तक के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में जलस्तर की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।