
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान एक बंदूक, दो देसी रायफल, आठ तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों वीर सिंह और बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके फरार साथी शाहिद की तलाश जारी है।