
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई.
बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि दोनों राज्य केंद्रीय जल आयोग (CWC) के हित में आने वाले फैसले को स्वीकार करने पर सहमत हो गए हैं.
ओडिशा द्वारा 2016 में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद से यह मामला सुप्रीम कोर्ट और ट्रिब्यूनल के सामने लंबित है, जिसे अब आपसी बातचीत के जरिए हल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।