
वैश्विक बाजार में आयात लागत बढ़ने के कारण आने वाले फेस्टिव सीजन में खाने के तेल की कीमतों में 7-8% की बढ़ोतरी हो सकती है।
भारत अपनी जरूरत का लगभग 58% खाद्य तेल आयात करता है, और क्रूड पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
मार्च से अब तक तेल की कीमतें 10-12% बढ़ चुकी हैं, और नई बढ़ोतरी के साथ कुल वृद्धि 18-20% तक पहुंचने की आशंका है।