
अमेरिका के वर्जीनिया की कोर्ट में अपनी पत्नी ममता कफले भट्ट की हत्या के आरोपी नरेश भट्ट ने कबूल किया कि उसने शव के टुकड़े किए थे।
आरोपी ने दावा किया कि पत्नी की मौत आत्महत्या से हुई थी और उसने बचाने के लिए सीपीआर दिया था लेकिन घबराहट में उसने 911 पर कॉल नहीं किया।
ममता 29 जुलाई 2024 को वीडियो कॉल के बाद से लापता थीं और अगस्त में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।