
अगस्त महीने में टाटा मोटर्स ने 65,253 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए कार बाजार में दूसरा स्थान हासिल किया है।
मारुति सुजुकी 1,76,971 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर 1 पर रही, जबकि महिंद्रा 59,257 यूनिट्स के साथ तीसरे और हुंडई 54,396 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही।
टाटा की बिक्री में पिछले साल अगस्त के मुकाबले 59% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि टोयोटा की बिक्री में 3% की गिरावट देखी गई।