
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने स्पष्ट किया है कि वह पार्टी की कठपुतली नहीं हैं और उनके विचार पार्टी से अलग हो सकते हैं।
दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि आज भाजपा उनके साथ है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि भविष्य में भी पार्टी उनके साथ खड़ी रहे।
कंगना ने कहा कि जब बहुत ज्यादा शोर होता है तो अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हें तेज आवाज में बोलना पड़ता है।