
लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ ने नागपुर से शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को भी दबोचा है।
यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए चर्चित शिवा हत्याकांड के सिलसिले में की गई है।