
भारत के स्पेस टेक स्टार्टअप GalaxEye को ऑप्टिकल और रडार सेंसर को एक साथ सिंक्रनाइज करने वाली सैटेलाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजी के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला है.
यह पेटेंटेड ऑप्टिसाइज्ड टेक्नोलॉजी दिन-रात और बादलों के बीच भी एक ही समय पर सटीक और स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है.
कंपनी ने अब तक 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है और अगले पांच वर्षों में 30 सैटेलाइट का कॉन्स्टेलेशन तैयार करने की योजना पर काम कर रही है.