
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में रील्स बनाने के चक्कर में कुछ युवकों ने महिंद्रा स्कॉर्पियो को नदी में उतार दिया, जिससे वह तेज बहाव में फंस गई.
सोनमर्ग पुलिस स्टेशन के एसएचओ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर गाड़ी में फंसे सभी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने वाली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है.