अंबेडकर नगर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि मलेरिया के 8 सक्रिय मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
जनवरी से अब तक जिले में चिकनगुनिया के 2, स्क्रब टायफस के 4 और लेप्टो स्पाइरोसिस का 1 मामला सामने आया है, जिसके लिए जिला अस्पताल में जांच की व्यवस्था की गई है।
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 400 मरीजों का इलाज हुआ और 44 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।