
संजय प्लेस में चार साल की बच्ची में डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सर्वे में 23 घरों में लार्वा पाया है।
जनवरी से अब तक डेंगू के 11 और मलेरिया के 10 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से अधिकांश मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग रोजाना बुखार के 90 नमूनों की जांच कर रहा है और लोगों को कूलर व पानी की टंकियों की सफाई रखने की सलाह दी है।