
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे कोर्ट की बैंकिंग, बीमा और सॉफ्टवेयर सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो सकती है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चेतावनी दी कि या तो ICC अपनी धमकियां देना बंद करे या अमेरिका इस संस्था को ही खत्म कर देगा।
यह कदम ICC की पूर्व जज नवी पिल्लै को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के कुछ ही घंटे बाद उठाया गया है, जिससे वाशिंगटन और ग्लोबल वॉर क्राइम्स ट्रिब्यूनल के बीच टकराव बढ़ गया है।