
बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय शत्रुध्न कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के समय युवक गांव के पास नहर के पास बैठा था, तभी दो हथियारबंद युवक आए और बहस के बाद सीने में गोली मार दी।
मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था और उसके परिवार में 20 दिन का दुधमुंहा बच्चा, पत्नी, मां और दादा हैं।