बुध के स्वामित्व वाले इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है, व्यतिपात योग के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है.
प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी न आने दें, अपने साथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से रिश्ता बेहतर चलेगा.
व्यापारिक मामलों में दस्तावेज दुरुस्त रखें और वित्तीय लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें ताकि किसी नुकसान से बचा जा सके।