बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 155 मॉडल स्कूलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू की है।
बोर्ड ने 'विद्या साथी' प्लेटफॉर्म के जरिए 700 स्कूलों को जोड़ा है, जहां 9वीं से 12वीं तक के छात्र डिजिटल स्टडी सामग्री और शिक्षकों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे।
पटना के दो स्कूलों में आवासीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध है, जबकि गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर सहित अन्य शहरों में गैर-आवासीय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।