
व्हाट्सएप पर पर्सनल मैसेज, फोटो, वीडियो और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होते हैं, जिसका मतलब है कि इन्हें केवल भेजने और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं.
हालांकि मैसेज का कंटेंट सुरक्षित होने के बावजूद कंपनी सेवाएं चलाने के लिए फोन नंबर, प्रोफाइल नाम, फोटो, डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन जैसे तकनीकी डेटा जुटाती है.
यूजर अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऐप की सेटिंग्स में जाकर चैट लॉक, डिसअपीयरिंग मैसेज और प्राइवेसी टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।