झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के घेराव का ऐलान किया है।
आंदोलनकारी छात्र 16 अगस्त को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे।
छात्रों ने पहली बार मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है और परीक्षाओं को रद्द कर सीबीआई जांच कराने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।