बलरामपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा HPV टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने टीकाकरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान छात्राओं और अभिभावकों को HPV वायरस के खतरों और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।