जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के पहले एपिसोड में पवन सिंह को टीम और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते देखा गया।
शो में उस घटना को भी दिखाया गया है जब एक इवेंट के दौरान पवन सिंह को दर्शकों ने पत्थर मारा था और उन्होंने चुनौती दी थी।
शो में काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार भी शामिल हैं, लेकिन पवन सिंह का व्यवहार चर्चा का विषय बना है।