
एंजेल वन के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने मुंबई के जुहू में लगभग 711 करोड़ रुपये में एक पूरा रेजिडेंशियल टावर खरीदने का सौदा पक्का किया है।
रियल एस्टेट कंपनी एंबेसी डेवलपमेंट्स के अनुसार यह टावर ग्राउंड फ्लोर के अलावा 7 मंजिला है और इसका कारपेट एरिया करीब 63,000 वर्ग फुट है।
यह देश में किसी एक रेजिडेंशियल यूनिट की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है, जिसे ठक्कर ने 'एंजेलस' नाम दिया है।