
जापान के नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के रिंकू ने पुरुषों की F46 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया.
रिंकू ने 65.11 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान पाया, जबकि उनके साथी अजीत सिंह 65.02 मीटर के थ्रो के साथ महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से सिल्वर मेडल जीते.
इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत के खाते में इस सीजन का चौथा गोल्ड मेडल आ गया है और देश पदक तालिका में चौथे स्थान पर है.