
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
यह सिस्टम उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट की ओर बढ़ेगा, जिससे तटीय इलाकों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है।
आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों और किसानों को सावधानी बरतने तथा मछुआरों को तुरंत तट पर लौटने की अपील की है।