अलीगढ़ में वायरल बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के पांच संदिग्ध मरीजों की पुष्टि की है।
संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दीनदयाल अस्पताल में 10 बेड और मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड सक्रिय कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को रोजाना रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है।