
आईआईटी कानपुर अपने गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के जरिए मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के क्षेत्र में कदम बढ़ाने जा रहा है.
संस्थान की योजना पहले चरण में सीधे एमबीबीएस शुरू करने की बजाय एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच जैसी पोस्ट ग्रेजुएट और सुपर-स्पेशलिटी डिग्रियां शुरू करने की है.
परिसर में 500 बेड वाला यदुपति सिंघानिया सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल तैयार किया जा रहा है जिसे साल के अंत तक शुरू करने और मार्च 2027 तक पहला मरीज आने की उम्मीद है.