
संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक पेजर लहराते हुए हिज्बुल्लाह के खिलाफ 2024 के हमलों का जिक्र किया।
सितंबर 2024 में लेबनान में हुए एक साथ हजारों पेजर धमाकों और अगले दिन के हमलों में कुल 39 लोग मारे गए थे और 3400 से अधिक घायल हुए थे।
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने हिज्बुल्लाह द्वारा ऑर्डर किए गए 5,000 पेजर में पहले से विस्फोटक लगाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।