पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 9 विकेट (9/130) लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
अब्बास लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने वकार यूनिस के 1996 के 8 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
उन्होंने लॉर्ड्स में कुल 17 विकेट पूरे कर लिए हैं, जिससे वे इस मैदान पर सबसे सफल पाकिस्तानी गेंदबाज के रूप में वकार यूनिस की बराबरी पर पहुंच गए हैं।