
ग्रेटर नोएडा में पीएनबी की सेक्टर पाई-1 ब्रांच की एक महिला कर्मचारी पर 6 बैंक अधिकारियों की लॉगिन आईडी चुराकर 10 करोड़ से अधिक का गबन करने का आरोप है।
बैंक की शुरुआती जांच में 10.24 करोड़ रुपये के अवैध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं, जबकि कुछ ग्राहकों का दावा है कि उनके खातों से करीब 35 करोड़ रुपये गायब हैं।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला कर्मचारी दीपांशी शर्मा अधिकारियों की खाली कुर्सियों पर बैठकर उनके कंप्यूटर चलाती नजर आई है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।