
यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए राजधानी मॉस्को क्षेत्र समेत विभिन्न ठिकानों पर एक हजार से ज्यादा ड्रोन दागे।
मॉस्को के मेयर और गवर्नर्स के अनुसार, यूक्रेनी हमलों के कारण मॉस्को इलाके में दो लोगों की मौत हो गई और एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन लंबी दूरी के हमलों की सराहना करते हुए कहा कि इनसे रूस की युद्ध मशीनरी को भारी नुकसान हुआ है।