
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
निगम ने कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही के लिए एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस तीन मंजिला इमारत के निर्माण के लिए कोई योजना स्वीकृत नहीं थी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ था।