
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे अगले एक हफ्ते तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।
सोमवार के लिए चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 13 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को बांदा में सर्वाधिक 217.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं पीलीभीत में 75 मिमी, गोंडा में 70.6 मिमी और लखीमपुर खीरी में 63.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।