
पाकिस्तान में पेट्रोलियम लेवी टैक्स के विरोध में जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व में कराची और लाहौर समेत कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
पार्टी प्रमुख हाफिज नईम-उर-रहमान ने सरकार को लेवी खत्म करने की चेतावनी दी है और कराची से चित्राल तक के मुख्य हाईवे जाम करने का ऐलान किया है।
प्रदर्शनकारियों ने IMF की नीतियों और सरकार के टैक्स एजेंडे को खारिज करते हुए इसे गरीबों पर जुल्म करार दिया है।