-1786082468410_m.webp)
वित्त वर्ष 2026 में भारत का रक्षा निर्यात 62.66 प्रतिशत की भारी उछाल के साथ 38,424 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष 23,622 करोड़ रुपये था।
भारत अब दुनिया के 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है और देश में रक्षा निर्यातकों की कुल संख्या 128 से बढ़कर 145 हो गई है।
निर्यात के इस नए चरण में ब्रह्मोस मिसाइल के अलावा नई पीढ़ी के ड्रोन, सटीक मारक क्षमता वाले हथियार, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोनोमस सिस्टम की मांग में तेजी देखी जा रही है।