
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं.
संगरूर रैली का उद्देश्य मालवा क्षेत्र को कांग्रेस के मिशन 2027 के केंद्र में लाना है, जिसके अंतर्गत 69 विधानसभा सीटें आती हैं.
यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से राजनीतिक सत्ता तय करता है क्योंकि पिछले तीन दशकों में पंजाब के ज्यादातर मुख्यमंत्री इसी इलाके से आए हैं.