EPF खाताधारक उमंग ऐप के जरिए अपना 12 अंकों का UAN डालकर 'View Passbook' विकल्प से ब्याज क्रेडिट की एंट्री चेक कर सकते हैं।
उपयोगकर्ता 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 'EPFOHO UAN' लिखकर 7738299899 पर SMS भेजकर भी अपना बैलेंस जान सकते हैं।
ब्याज की गणना मासिक बैलेंस के आधार पर होती है, लेकिन यह पैसा वित्तीय वर्ष के अंत में एक बार में ही PF खाते में ट्रांसफर किया जाता है।