
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में भारत में गोल्ड ईटीएफ की कुल संपत्ति सालाना 164 प्रतिशत बढ़कर 1.91 लाख करोड़ रुपये हो गई।
इसी अवधि में सिल्वर ईटीएफ की कुल संपत्ति बढ़कर 85,000 से 86,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मांग बढ़ने से तांबा, एल्युमीनियम और जस्ता जैसे इंडस्ट्रियल मेटल्स के प्रति भी निवेशकों का रुझान बढ़ा है।