
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने देशभर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट और ट्रांसलेशन रिव्यूर्स के पैनल हेतु आवेदन मांगे हैं।
चयनित एक्सपर्ट्स को निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर सवाल तैयार करने, उनकी समीक्षा करने और विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद की शुद्धता जांचने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस पैनल के लिए कार्यरत या सेवानिवृत्त फैकल्टी सदस्य, प्रोफेसर और विषय विशेषज्ञ 9 अक्टूबर 2026 तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।